सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा के वार्ड चार में मंगलवार दोपहर एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। दुद्धी कस्बा के वार्ड चार निवासी 40 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार उर्फ सोनू पुत्र दिलीप कुमार अग्रहरि ने मंगलवार की दोपहर अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब परिजन घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने खिड़की से अंदर देखा, जहां धर्मेंद्र कुमार पंखे से लटक रहा था। इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और युवक को फंदे से उतारकर तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्ध...