सोनभद्र, अगस्त 16 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तन संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रासपहरी निवासी एक एक युवक ने अपने खेत के पास स्थित पेड़ में फलहर के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। भाई से कहासुनी के बाद गुस्से में आकर युवक ने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव निवासी 40 वर्षीय विजय पुत्र हरदेव गोंड ने अपने खेत के पास स्थित पेड़ में मफलर का फंदा लगाकर कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पास में ही धान की रोपाई करा रहे चाचा की नजर अचानक पेड़ पर पड़ी तो वह अवाक रह गया। चाचा मिश्रीलाल की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी लिलासी परमानंद त्रिपाठी ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। पूर्व प्रधान रामदयाल प्रजापति ने बताया कि पेड़ विशाल होने के कारण शव उतारने में...