सोनभद्र, अक्टूबर 8 -- Sonbhadra News: कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चेरवाडीह गांव में मंगलवार की शाम को सड़क के किनारे मिले शव मामले में गुरुवार को पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृत युवक के पिता ललित तिवारी की तहरीर पर की है। कोन थाना क्षेत्र के पिपरखाड़ गांव निवासी 32 वर्षीय नितेश तिवारी पुत्र ललित तिवारी मंगलवार को अपनी बहन के घर थाना क्षेत्र के चेरवाडीह गया था। मंगलवार की देर शाम वह चेरवाडीह में सड़क के किनारे खून से लथपथ मिला। परिजन उसे लेकर कोन अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ललित तिवारी ने कोन थाने में तहरीर देकर पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि चेरवाडीह में हमारी पुत्री के पड़ोसी र...