Sonbhadra News: युवक का पेड़ से लटकता मिला शव
सोनभद्र, अगस्त 7 -- Sonbhadra News: चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरदह गांव के टोला अलउर में शुक्रवार की सुबह एक युवक का पेड़ से लटकता शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुचंी पुलिस ने उसकी पहचान 30 वर्षीय सुरेश पुत्र रामपति निवासी गुरदह गांव के टोला अलउर के रूप में की। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक के मौत के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.