Sonbhadra News: यातायात नियमों के उल्लंघन में 56 वाहनों का चालान, 14 बंद
सोनभद्र, अगस्त 8 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जिले में परिवहन विभाग ने प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 56 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 14 वाहनों को बंद कराया गया। स्कूली बच्चों को ढोने वाले ऑटो, टोटो और ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों की भी सघन जांच की जा रही है। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। शासन के निर्देश पर चल रहे अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस, परमिट की शर्तों का उल्लंघन, बिना हेलमेट और वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच में पांच ओवरलोड वाहनों का चालान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.