सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल मे अक्टूबर 2026 के मूल मूल्य 'परस्पर सम्मान एवं विश्वास' के अंतर्गत लॉन टेनिस प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में टीम और खेल भावना के संग परस्पर सौहार्द का उत्साहपूर्ण प्रदर्शनदेखने को मिला। सात दिवसीय एकल प्रतियोगिता में यश डागर,शिशिर कुमार एवं ऋषि कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, ग्यारह दिवसीय टीम प्रतियोगिता में एकरामुल हक की टीम विजेता तथा यश डागर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिताओं का समापन 21 अक्टूबर, 2026 को विंध्य क्लब में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एम. सुरेश ने अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं 'परस्पर सम्मान एवं विश्वास' के मूल मूल्य चैंपियन प्रणव वर्मा क...