Sonbhadra News: मौसम में हुआ बदलाव तो मेडिसिन ओपीडी में बढ़े मरीज
सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। मौसम के बदलते मिजाज का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप और तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में इन दिनों मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 400 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या पहले की तुलना में करीब दोगुनी बताई जा रही है।
मौसमी बीमारियों की वृद्धि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1500 से अधिक मरीज विभिन्न विभागों की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें अकेले मेडिसिन विभाग में करीब 400 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। सुबह अस्पताल खुलने के साथ ही पंजीकरण काउंटर, चिकित्सकों के कक्ष और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.