सोनभद्र, जुलाई 6 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और कर्बला के 72 शहीदों की याद में मोहर्रम के दसवें का ताजिया और अलम का जुलूस सोमवार को राबर्ट्सगंज में निकला। यह पारंपरिक जुलूस हर्ष नगर राबर्ट्सगंज स्थित शौकत हुसैन जाफरी के आवास निकलकर कर्बला तक पहुंचा। ​जुलूस के आगाज से पहले एक मजलिस का आयोजन किया गया, जिसे कौशांबी से तशरीफ लाए मशहूर आलिम-ए-दीन मौलाना जनाब शहंशाह हुसैन ने खिताब किया। उन्होंने कर्बला के ऐतिहासिक मसाब और हजरत इमाम हुसैन के सब्र व जेहाद पर रोशनी डाली। इस दौरान​बनारस, मिर्जापुर और ओबरा की अंजुमनों ने मातम किया। इसके बाद ताजिया और अलम का जुलूस आगे बढ़ा। पूरा इलाका या हुसैन की सदाओं से गूंज उठा। अकीदतमंदों का हुजूम गमी का मातम करते हुए मुख्य मार्ग से होते हुए स्थानीय कर्बला के लिए रवाना हो गया...