Sonbhadra News: मोबाइल बरामदगी में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में तीसरे स्थान पर
सोनभद्र, जुलाई 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में सोनभद्र पुलिस ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के माध्यम से जून में 64.55 प्रतिशत सफलता दर के साथ जनपद ने पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले अप्रैल और मई में भी पुलिस प्रदेश में दूसरे स्थान पर थी। सर्विलांस सेल, एसओजी और विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों ने सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण और सतत मॉनिटरिंग कर अप्रैल, मई और जून के दौरान कुल 750 खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सोनभद्र पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। इस उपलब्धि पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.