Sonbhadra News: मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट से युवक की मौत
सोनभद्र, जुलाई 5 -- Sonbhadra News: कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला नरोईयादामर में शनिवार की रात मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। नेरुईयादामर निवासी 30 वर्षीय अनुज गिरी पुत्र श्यामलाल गिरी शनिवार रात करीब नौ बजे अपने घर में मोबाइल चार्जर बिजली बोर्ड में लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट का झटका लगा और वह अचेत हो गए। घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंची और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.