Sonbhadra News: मोटकी मुकुट पहाड़ी पर हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु
सोनभद्र, नवम्बर 8 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मोटकी मुकुट पहाड़ी पर स्थित हनुमान जी के मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए रविवार को हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पहाड़ी की ऊंचाई पर विराजमान बजरंगबली के दर्शन के लिए भक्त करीब 170 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर पहुंचते हैं। यहां सोनभद्र सहित कई प्रांतों से श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने आते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होने पर श्रद्धालु मंदिर के नीचे रोट और नारियल चढ़ाकर अपनी मनौती पूरी करते हैं।मंदिर परिसर में संकल्प फ्रेंड्स क्लब समिति की ओर से दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए पूरे दिन महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी। वहीं मंदिर के नीचे मेले जैसा नजारा देखने को मिला। यहां नारियल, चुनरी, बर्तन, खिलौने, मिठाई, चाय और नाश्ते सहित विभिन्न सामानों की दुकानें सजी रहीं। सुबह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.