सोनभद्र, अगस्त 19 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सलैया गांव में खेत की मेड़ काटने के विवाद में महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने संतरा देवी, उसकी पुत्रियों अन्नू और संगीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सलैया निवासी अमित रंजन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 12 अगस्त को उसके मकान से सटे खेत की मेड़ काटने का उसकी मां हिरावती देवी ने विरोध किया। इस पर संतरा देवी और उसकी दोनों पुत्रियों ने गाली-गलौज करते हुए हिरावती के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में हिरावती के हाथ में गंभीर चोट आई। शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चली गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...