Sonbhadra News: मेडिसिन ओपीडी में हर चौथा मरीज टाइफाइड का
सोनभद्र, अगस्त 31 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ जिले में बुखार और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रोजाना करीब 400 मरीज मेडिसिन विभाग में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें लगभग 100 मरीज टाइफाइड के मिल रहे हैं। यानी मेडिसिन ओपीडी में पहुंचने वाला करीब हर चौथा मरीज टाइफाइड से पीड़ित मिल रहा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी थी। चिकित्सकों के कमरे के बाहर और मेडिकल स्टोर पर मरीजों की इतनी भीड़ थी कि पैर रखने तक के लिए जगह नहीं थे। बुखार, कमजोरी और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज चिकित्सकों के पास पहुंच रहे थे। जांच कराने पर कई मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.