सोनभद्र, अगस्त 21 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के मेडिसिन वार्ड में गुरुवार की रात मरीज के कुछ तीमारदारों ने करीब 10 मिनट तक जमकर हंगामा किया। ड्यूटी रूम में मौजूद चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता की गई। मामला बढ़ने पर सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे तो हंगामा करने वाले लोग उनसे भी उलझ गए और गाली-गलौज करने लगे। बाद में स्थिति को नियंत्रित करते हुए संबंधित लोगों को अस्पताल परिसर से बाहर ले जाया गया। मामले को लेकर प्राचार्य को भी अवगत कराया गया।

घटना का विवरण बताया कि गुरुवार की रात करीब 7:40 बजे मेडिसिन वार्ड में एनपीजी जेआर ड्यूटी रूम में मरीजों की फाइल में वाइटल्स दर्ज कर रहे थे। उनके साथ सात नर्सिंग महिला-पुरूष कर्मचारी भी अपने-अपने मरीजों की फाइल और अन्य अभिलेखीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ...