Sonbhadra News: मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन की ओपीडी पहुंची 500 के करीब
सोनभद्र, अगस्त 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। मौसम के बदलते मिजाज का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। कभी बारिश तो कभी उमस और तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेडिसिन विभाग की ओपीडी प्रतिदिन साढ़े चार सौ से पांच सौ मरीजों तक पहुंच गई है। मेडिकल कॉलेज में करीब एक माह पहले मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन ढाई से तीन सौ मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे थे। लेकिन मौसम में बदलाव के साथ मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। वर्तमान में पहले की तुलना में करीब दोगुने मरीज मेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इससे सुबह से ही पंजीकरण काउंटर, चिकित्सकों के कक्ष और दवा वितरण केंद्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.