सोनभद्र, जुलाई 11 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। मेडिकल कालेज सोनभद्र में शनिवार को ओएसटी सेंटर का उद्घाटन किया गया। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आनंद कुमार ने ओएसटी सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान नोडल अधिकारी मासिक रोग विशेष डा. जितेश गुप्ता ने ओएसटी सेंटर के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और नशामुक्ति कार्यक्रम में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ओएसटी सेंटर के शुभारंभ से नशामुक्ति एवं पुनर्वास सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी एवं कालेज परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। इस मौके पर डा. अश्विनी श्रीवास्तव, डा. गणेश प्रसाद, डा. राहुल, डा. अमित, डा. वर्षा, डा. दीपिका आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...