Sonbhadra News: मुर्धवा में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
सोनभद्र, नवम्बर 14 -- Sonbhadra News: रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा में शनिवार की सुबह एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में किराये के मकान की छत पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है। सुषमा देवी (26) पत्नी सुनील चंद्रवंशी अपने पति के साथ प्राथमिक विद्यालय मुर्धवा के पास किराये के मकान में रहती थी। शनिवार सुबह करीब 6:20 बजे उसका पति सुनील चंद्रवंशी हिंडाल्को कंपनी में ड्यूटी करने चला गया। इसके कुछ देर बाद सुषमा ने मकान की ऊपरी मंजिल पर छत में लगे लोहे के इंगल से संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर मृतका के भाई दिनेश चंद्रवंशी मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.