Sonbhadra News: मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर उड़ रही राखड़ की धूल, बढ़ा खतरा
सोनभद्र, अक्टूबर 3 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर इन दिनों राखड़ की धूल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। राखड़ लदे भारी वाहनों के आवागमन के दौरान सड़क पर गिरने वाली राख सूखकर हवा में उड़ रही है। इससे मार्ग पर धूल के गुबार उठने से कुछ समय के लिए सामने का रास्ता तक दिखाई नहीं देता। ग्रामीणों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने सड़क पर फैली राखड़ को तत्काल हटाने तथा वाहनों से राखड़ गिरने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।
राखड़ से होने वाली समस्याएं सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के कार्यकर्ता अशोक सिंह ने बताया कि बीजपुर एनटीपीसी से राखड़ लदे वाहन मुर्धवा-बीजपुर मार्ग से होकर गुजरते हैं। कई स्थानों पर वाहनों से राखड़ सड़क पर गिर जाती है। गीली राख सूखने के बाद भी हवा में उड़ने लगती है। आश्रम मोड़ से रनटोला तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.