सोनभद्र, अक्टूबर 14 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव से मुम्बई कमाने गए एक युवक का मंगलवार की रात शव घर पहुंचा। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वह गांव के एक व्यक्ति के साथ मुम्बई कमाने गया था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव निवासी 24 वर्षीय दिलीप पुत्र मुसाफिर जुलाई में गांव के ही एक व्यक्ति के साथ मुम्बई कमाने के लिए गया था। पिछले कुछ दिनों से वह वहां बीमार हो गया। धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी। सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार की रात उसका शव उसके घर पहुंचा। इकलौते पुत्र का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक वर्ष पूर्व दिलीप का विवाह हुआ था। घर में दो बहनें और एक भाई हैं। पिता मुसाफिर गौड़ खेती-बाड़ी कर किसी तरह अपने परिवार का गुजारा चलाते हैं। घर के इकल...