Sonbhadra News: मुख्य चुनाव आयुक्त तुरंत हो बर्खास्त
सोनभद्र, अक्टूबर 10 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एसआईआर प्रक्रिया में भारी धांधली और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के बैनरतले अनपरा परियोजना गेट पर की गयी। वक्ताओं ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर काटे गए वोट पुनः बहाल किये जायें। पुनरीक्षण प्रक्रिया तत्काल बंद हो । वोट की चोरी करवा कर मनमाने तरीके से सत्ता पर काबिज हुई भाजपा की सरकारों को राष्ट्रपति बर्खास्त करें और पुन: चुनाव करायें जायें। एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा एक पार्टी विशेष के लिए कार्य करना संवैधानिक मुल्यो के खिलाफ है इसलिए भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी यह मांग करती है कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत बर्खास्त किया जाए। यह भी पढ़ें- Bhaga...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.