Sonbhadra News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन
सोनभद्र, अक्टूबर 8 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव प्रक्रिया में कथित धांधली के विरोध में बुधवार को रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया। बढ़ौली चौराहे से जुलूस निकालकर कचहरी तिराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने पहुंचे, इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोक-झोंक हुई। पुलिस ने पुतला फूंकने से रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कचहरी परिसर पहुंचकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के सवाल पर मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.