सोनभद्र, जुलाई 25 -- Sonbhadra News: रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र मुरलीगढ़ स्थित वार्ड आठ में शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक दर्दनाक हादसे में हिंडालको कर्मचारी की मिट्टी की दीवार ढहने से मौत हो गई। वह नाइट ड्यूटी जाने से पहले घर में आराम कर रहा था। पिपरी थाना क्षेत्र के मुरलीगढ़ वार्ड आठ निवासी 45 वर्षीय कुंदन सिंह पुत्र भुवनेश्वर सिंह हिंडालको में कार्यरत थे। वह नाइट ड्यूटी पर जाने से पहले अपने घर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान मकान की एकमात्र कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मकान का शेष हिस्सा पक्का बना हुआ है, केवल यही एक दीवार कच्ची थी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कच्चा मकान ढहा, कुनबे के सात सदस्य सुरक्षित दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर पत्नी और बच्चे मौके पर पहुंचे। उन्होंने घबराहट के बीच अपने हाथों स...