Sonbhadra News: मारपीट में युवक घायल, दो पर केस
सोनभद्र, सितम्बर 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में एक युवक की लाठी डंडे से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भवानीपुर निवासी अमरजीत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि अनिल और ओमी 25 सितंबर की रात करीब आठ बजे उसे घर से करीब 200 मीटर दूर बुलाकर ले गए और लाठी-डंडे व लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने पर परिजनों ने उसे मधुपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से लोढ़ी चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। आरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.