सोनभद्र, सितम्बर 6 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी के मुकदमे में नामजद पांच आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बहुआर गांव निवासी आभा देवी पर 31 अगस्त को हुई घटना के संबंध में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उनके देवर जोगेन्द्र मिश्रा उर्फ लालू किराने की दुकान पर सामान लेने गए थे। इसी दौरान दुकान पर मौजूद आरोपियों ने एक राय होकर उनके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की। शोर सुनकर आभा देवी मौके पर पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंच...