Sonbhadra News: मारपीट के मामले में चार दोषियों को पांच साल की सजा
सोनभद्र, नवम्बर 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। घोरावल थाना क्षेत्र के बभनी गांव में मारपीट के करीब 11 साल पुराने मामले में मंगलवार को न्यायालय सत्र न्यायाधीश राम सुलीन सिंह की अदालत ने चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर दो हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। अन्य धाराओं में भी छह-छह माह के कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। न्यायालय ने सभी सजाएं साथ-साथ चलाने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 17 नवंबर 2015 की सुबह करीब छह बजे लेन-देन के विवाद को लेकर मंजू देवी को गांव के ही मोहन, मुन्नी देवी, कृपाशंकर और संत कुमार घर पहुंचकर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर मुन्नी देवी समेत अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर परिजन बीच-बचाव करने पहुंचे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.