Sonbhadra News: मारपीट कर रहे तीन गिरफ्तार, चार वारंटी भी धराए
सोनभद्र, अक्टूबर 30 -- Sonbhadra News: रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। वहीं अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार वारंटी अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों रोहित यादव पुत्र राम आशीष यादव निवासी विश्वकर्मा नगर रेणुकूट, मिथिलेश कुमार पुत्र राकेश विश्वकर्मा निवासी जेपी कॉलोनी रेणुकूट तथा बदल सिंह पुत्र अनंत कुमार सिंह निवासी कृष्ण मंदिर के पीछे रेणुकूट को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं वारंटी हीरालाल यादव पुत्र फूलचंद्र, अकबरी पत्नी मनराखन, देवकली पत्नी बाबू नंदन तथा मनीर यादव उर्फ मन्नीलाल पुत्र गणेश निवासीगण सेंदुर टोला कुर्लिहवा थाना पिपरी को गिरफ्तार किया गया। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.