Sonbhadra News: मारकुंडी पंचायत में सीडीओ का औचक निरीक्षण
सोनभद्र, अगस्त 22 -- Sonbhadra News: सलखन,हिंदुस्तान संवाद। रॉबर्ट्सगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत मारकुंडी में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी और जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से पंचायत कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने ग्राम पंचायत में संचालित विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख तलब कर उनकी जानकारी ली। उन्होंने मौके पर विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। साथ ही अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव करने और विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए ग्राम पंचायत सचिव और सफाईकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पंचायत भवन और आसपास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.