Sonbhadra News: मारकुंडी घाटी से टोल प्लाजा तक लग रहा जाम
सोनभद्र, अक्टूबर 29 -- Sonbhadra News: सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य राजमार्ग पर मारकुंडी घाटी से इंको प्वाइंट टोल प्लाजा तक भारी वाहनों की लंबी कतारें आमजन के लिए मुसीबत बन गई हैं। मध्यरात्रि से शुरू होने वाला जाम सुबह तक राहगीरों की परेशानी बढ़ा रहा है। छोटे वाहनों के साथ रोडवेज और निजी बसों तथा एंबुलेंस के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। आए दिन लगने वाले जाम के बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं दिख रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी ओवरलोडिंग के नाम पर वाहनों का चालान कर रहे हैं, लेकिन क्रेशर प्लांटों और बालू खदानों पर लोडिंग की स्पष्ट सीमा निर्धारित करने की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वाहन स्वामियों का कहना है कि लोडिंग के मानक स्पष्ट होने चाहिए, ताकि नियमों का पालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.