Sonbhadra News: मारकुंडी घाटी में पलटा तेल लदा ट्रक
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी पुरानी घाटी में रविवार की देर रात सलोनी तेल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा रात करीब 11 बजे घाटी के तीसरे मोड़ पर हुआ। ट्रक में सवार चालक और खलासी को हल्की चोटें आईं, लेकिन दोनों सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद सड़क पर तेल फैलने से कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। बताया गया कि ट्रक राबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रहा था। मारकुंडी पुरानी घाटी के तीसरे मोड़ पर उतरते समय अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। इसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर तेल फैलने से अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही गुरमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पलटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.