Sonbhadra News: मायके जाने पर महिला को पीटा, दो पर केस
सोनभद्र, अगस्त 18 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव में मायके जाने से नाराज ससुर और देवर ने महिला के साथ लाठी-डंडे से मारपीट कर दी। पीड़िता खुशबू सिंह ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त को मायके जाने से नाराज उसके ससुर वंसराज सिंह और देवर विकास सिंह ने गाली-गलौज करते हुए उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसके सीने और कमर में चोट आई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.