Sonbhadra News: मांगों को लेकर शुरू किया धरना प्रदर्शन
सोनभद्र, सितम्बर 1 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। शक्तिनगर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत घरसड़ी आजादनगर पहाड़ी टोला के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं यथा रेलवे ओवरब्रिज /रेलवे पुलिया आदि की मांग लेकर विरोध प्रदर्शन पर बैठ गये। ग्राम पंचायत के ही रोहित भारती ने मंगलवार शाम भूख हड़ताल शुरू कर दी। उसका कहना था कि कि रेलवे ओवर ब्रिज पुलिया के साथ विस्थापित/ प्रभावित लोगों कें लिए रोजगार की व्यवस्था, नाली एवं जल निकासी की व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं के साथ विकास कार्य की मांग की गयी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। 40 वर्षों से रेलवे पुलिया नहीं बनने से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। बच्चों महिलाओं के साथ अन्य लोग खतरे में जूझ रहे हैं। बताया कि एनसीएल प्रबंधन और रेलवे विभाग को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई ग्रामीणों के लिए सहूलियत प्रदान नहीं की गई।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.