Sonbhadra News: महिषासुर वध का मंचन रहा आकर्षण का केंद्र
सोनभद्र, अक्टूबर 17 -- Sonbhadra News: कोन। विशाल इंग्लिश एकेडमी में नारी शक्ति एवं मां दुर्गा को समर्पित डांडिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने डांडिया नृत्य और मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध के मंचन से दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि कोन ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा और विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने पूजा-अर्चना कर किया। रूबी मिश्रा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। वहीं पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर 181 और 1930 की जानकारी दी। इस मौके पर प्रबंधक लक्ष्मी कुमार जायसवाल, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.