सोनभद्र, अगस्त 12 -- Sonbhadra News: करमा, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति के तहत करमा थाना क्षेत्र के बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में थाना की महिला आरक्षी संध्या पांडेय ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। महिला आरक्षी ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की ओर से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान लिंग समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाली हिंसा, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत विभिन्न सामाजिक विषयों पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। महिला आरक्षी ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के...