सोनभद्र, अगस्त 22 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत किरवानी में शुक्रवार शाम पारिवारिक विवाद के बाद एक विवाहिता ने कथित रूप से सिंदूर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पूर्व प्रधान पन्नालाल के अनुसार किरवानी गांव निवासी 25 वर्षीया दुर्गा कुमारी पत्नी विष्णु कुमार के पति करीब एक माह पूर्व काम करने के लिए हरियाणा गए हैं। शुक्रवार शाम दुर्गा कुमारी अपने पति से फोन पर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद आवेश में आकर विवाहिता ने घर में रखा सिंदूर पी लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: घरेलू विवाद में कीटनाशक दवा खाई, भागलपुर रेफर कुछ देर बाद उसकी हालत बिग...