Sonbhadra News: महिला को पीटकर सिर पर पत्थर मारकर किया घायल
सोनभद्र, अगस्त 19 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरौधी गांव में दो महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बरौधी निवासी बच्चिया ने पुलिस को तहरीर देकर गांव की तेतरी देवी पर गाली-गलौज, मारपीट और सिर पर पत्थर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल महिला का मेडिकल कराया है। तहरीर के अनुसार 14 अगस्त की शाम करीब छह बजे बच्चिया अपने घर पर बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान तेतरी वहां पहुंची और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसने हाथापाई शुरू कर दी और बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद लात-मुक्कों से मारपीट करने के साथ पास में पड़े पत्थर से सिर पर वार कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित तेतरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.