Sonbhadra News: महिला की शिकायत पर एक पर केस
सोनभद्र, अगस्त 5 -- Sonbhadra News: ओबरा। स्थानीय पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर गाली गलौज देने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पीड़िता सुहैला खातून निवासी भलुआ टोला ओबरा ने ओबरा थाना में दी तहरीर में बताया है कि आरोपी आशीष जायसवाल पुत्र मोहन जायसवाल निवासी चूड़ी गली ने मुझे गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दिया है। ओबरा पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.