सोनभद्र, अगस्त 18 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। मिशन शक्ति के तहत पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मिशन शक्ति टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों और ग्राम सभाओं में कार्यक्रम कर महिलाओं व बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, कानूनी अधिकार और हेल्पलाइन की जानकारी दी। साथ ही साइबर ठगी से बचने के लिए फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी और बैंकिंग धोखाधड़ी को लेकर भी जागरूक किया गया। पुलिस ने आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 1090/1091, 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...