सोनभद्र, जुलाई 31 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नई बाजार चौराहे पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में किसानों, युवाओं, व्यापारियों और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, खाद की किल्लत, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली तथा बिजली कटौती जैसे मामलों में विफल रहने का आरोप लगाया। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के दो कार्यकाल के बाद भी किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी और दुकानदार विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान खाद के लिए घंटों लाइन लगाने को मजबूर हैं और पर्याप्त खाद नहीं मिलने से निराश होकर लौट रहे हैं। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ...