Sonbhadra News: मवेशी बचाने में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
सोनभद्र, अगस्त 16 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर दरनखांड़ के समीप शुक्रवार की रात अचानक सड़क पर आए मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव निवासी 30 वर्षीय राजकुमार पुत्र स्व. बद्रीनाथ शुक्रवार की रात बाइक से अपने ससुराल करकच्छी गांव में घूरनराम के यहां जा रहे थे। दरनखांड़ के समीप अचानक सड़क पर मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद राजकुमार बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.