सोनभद्र, जुलाई 6 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय कस्बा स्थित सीएचसी में विषाक्त पदार्थ जहर व कीटनाशक का सेवन कर उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अस्पताल से मुफ्त दवा उपलब्ध कराने के बजाय बाहर से लगभग 12 सौ रुपये तक की दवाएं मंगाएं जाने का मामला सीएमओ दरबार पहुंच गया है। मरीजों के परिजनों को एक चिन्हित मेडिकल स्टोर से ही दवा खरीदने के लिए भेजा जाता है। इस पूरे मामले में एक वार्ड ब्वाय की भूमिका भी सवालों के घेरे में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के परिजन इलाज को लेकर पहले से ही परेशान रहते हैं। ऐसे समय में उन्हें अस्पताल परिसर से बाहर भेजकर महंगी दवाएं खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। आरोप है कि वार्ड ब्वाय स्वयं या उसके माध्यम से परिजनों को एक विशेष मेडिकल स्टोर का नाम बताया ...