सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने मतदेय स्थलों पर मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने की कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने जिले के सभी प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवस्थाएं पूरी करने में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बरेली मुरादाबाद शिक्षक विधायक चुनाव में बने नोडल अधिकारीदिव्यांग मतदाताओं की सुविधा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप, पीने का पानी, पर्याप्त बिजली, फर्नीचर, शौचालय, शेड और उचित साइनेज की व्यवस्था...