Sonbhadra News: मतदाता सूची में 4180 दोहरे नाम होने की शिकायत
सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में 4180 दोहरे और संदिग्ध नाम होने की शिकायत की गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने रविवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता कर मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर सभी बूथों पर मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन कराने की अपील की।पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका दावा है कि राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में 4180 ऐसी प्रविष्टियां हैं, जिनमें नाम, पता, पिता का नाम और उम्र समान हैं, जबकि मतदाता पहचान पत्र संख्या अलग-अलग है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में इस तरह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.