सोनभद्र, अक्टूबर 18 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष पंजीकरण अभियान में जनपद की दुद्धी विधानसभा प्रदेश में तीसरे और घोरावल चौथे स्थान पर रही। शनिवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के 1662 मतदान स्थलों पर विशेष कैंप लगाए गए। इनमें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए बड़ी संख्या में फॉर्म-6 के आवेदन प्राप्त हुए। कैंप में अकेले 4823 महिलाओं और युवतियों ने पंजीकरण कराया। अभियान के तहत 24 अक्टूबर को भी विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में आयोजित कैंपों में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से 2857 फॉर्म-6 के आवेदन प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: डीएम ने मतदाता पंजीकरण के विशेष कैंप का किया निरीक्षण इसके आधार पर दुद्धी को ...