Sonbhadra News: मजदूरों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
सोनभद्र, जुलाई 10 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। शक्ति नगर की राजकिशन बस्ती में जन चौपाल लगाकर सपाइयों ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी नीतियों को जनता के सामने रखा। समाजवादी पार्टी के लिए समर्थन जुटाते मजदूर सभा के प्रदेश सचिव मुकेश सिंह,आजाद राय एवं गोपाल यादव, जिलाध्यक्ष मजदूर सभा छेदीलाल राजभर ने राजकिशन बस्ती में सैकड़ो लोगों को बताया कि किस प्रकार युवा बेरोजगार हो रहे है। उद्योग परियोजनाए होने पर भी स्थानीय युवा रोजगार से वंचित है। मुकेश सिंह ने कहा कि सपा की सरकार आने पर गरीब मजदूरों को बेहतर योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी अयोध्या गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य इरफान खान, इंद्रेश यादव,अखिलेश सिंह, दिनेश चौबे, विकास विश्वकर्मा, बलदाऊ वर्मा के साथ सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.