Sonbhadra News: मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव
सोनभद्र, अगस्त 12 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के झीलों ग्राम सभा के टोला बघाडू निवासी एक अधेड़ का शव बुधवार को रिहंद जलाशय में मिला। वह मंगलवार शाम ट्यूब के सहारे जलाशय में मछली मारने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बुधवार को खोजबीन के दौरान जलाशय के किनारे ट्यूब के साथ उसका शव उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार 55 वर्षीय बैजनाथ पुत्र नगवां निवासी टोला बघाडू मंगलवार शाम रिहंद जलाशय में मछली मारने गया था। बुधवार सुबह तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। खोजबीन के दौरान जलाशय के किनारे उसका ट्यूब और शव दिखाई दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आशंका जताई जा रही है कि मछली मारने के दौरान पैर फिसलने से उसका सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.