Sonbhadra News: मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीण परेशान, फॉगिंग कराने की मांग
सोनभद्र, अक्टूबर 29 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के दक्षिणांचल के विभिन्न गांवों में बारिश के बाद मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से गांवों में फॉगिंग कराने और मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की है। मच्छरों का प्रकोप म्योरपुर ब्लॉक की खैराही, किरवानी, रनटोला, गोविंदपुर, कुसम्हा, गंभीरपुर, रासपहरी, कुंडाडीह, म्योरपुर, बलियरी, जमपानी, आरंगपानी, सांगोबांध और फरीपान सहित अन्य ग्राम पंचायतों में बढ़ रहा है। दक्षिणांचल के कई अन्य गांवों में भी लोग मच्छरों से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.