Sonbhadra News: मच्छरदानी वितरित कर स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
सोनभद्र, अगस्त 12 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के रेणुकूट स्थित सर्वेश्वरी समूह शाखा की ओर से बुधवार को मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को मच्छरदानी वितरित कर मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने कहा कि बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। मलेरिया, डेंगू समेत अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए नियमित रूप से मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने तथा कहीं भी पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने लोगों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए मच्छरदानी के नियमित उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में शेषनाथ तिवारी, प्रमोद सिंह, मदन, विजय कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.