Sonbhadra News: मकई खरीदने के बहाने बाइक ले हुआ फरार
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा बाजार में मकई बेचने आए किसान को झांसा देकर अज्ञात आरोपी उसकी लूना बाइक लेकर फरार हो गया है। पीड़ित ने अनपरा थाने में तहरीर देकर वाहन की बरामदगी और आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत कुलडोमरी के टोला गुलालीडीह निवासी सुरेश कुमार का आरोप है कि रविवार को अनपरा बाजार में मकई बेचने आया था। शराब की दुकान के समीप एक अज्ञात व्यक्ति ने करीब 20 किलो मकई खरीदी और उससे कहा कि उसके कुछ दूर पर खड़े वाहन तक मकई पहुंचा दो। सुरेश अपनी लूना बाइक से उसे कुछ दूर पहुंचाया तो वहां अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि वह मकई लेकर रुका रहे वह वाहन से पैसे लेकर आ रहा है। सुरेश काफी देर तक उसके लौटने का इंतजार करता रहा, लेकिन वह वापस नहीं आया। अनपरा थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.