सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ओबरा चोपन मार्ग पर स्थित मां शारदा शक्तिपीठ मंदिर में शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर 35 वर्ष पुरानी मूर्ति सहित चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर लिया। सुबह मंदिर के सेवादार के परिजनों ने ताला टूटा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। ओबरा थाना क्षेत्र के चोपन-ओबरा मार्ग पर स्थित मां शारदा शक्तिपीठ मंदिर में धुसकर चोरों ने शुक्रवार की रात मुख्य गेट और गर्भगृह का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर मंदिर में स्थापित करीब 35 वर्ष पुरानी पीतल की बनी भगवान लड्डू गोपाल की लगभग 300 ग्राम की मूर्ति, चांदी की बांसुरी, चांदी की माला, नथिया और अन्य कीमती सामान उठा ले गए। चोरी की घटना का पता तब चला जब सुबह मंदिर के सेवादार के परिजनों ने मंदिर का मुख्य ताला टूटा हुआ देखा। उन्होंन...