सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। क्षेत्र के आदिवासियों समेत कई प्रांतों के हजारों श्रद्धालुओं की आगाढ़ आस्था के केंद्र झिंगुरदाह हनुमान मंदिर औड़ी परिसर में बढ़ते अतिक्रमण और अवैध निर्माण से भक्तों की नाराजगी को गम्भीरता से लेते हुए अब मंदिर व्यवस्था सम्भाल रही जय बजरंग सेवा समिति ने अब समाज कल्याण राज्यमंत्री,पर्यटन मंत्री और जिला प्रशासन से तत्काल अवैध निर्माण व अतिक्रमण हटवाने और हनुमान मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- लाक्षागृह किलाकोट से मुख्यमंत्री के नाम का शिलापट गायबसमिति की चिंताएँ समिति के महासचिव दशा राम यादव ने अपने प्रतिवेदन में कहा है कि मंदिर की दुकानों के साथ ही बड़े पैमाने पर मकान आदि का निर्माण हो रहा है जिससे मंदिर का अस्तित्व ही खतरें में पड़ रहा है। प्राचीन काल से बना ...